आकाशीय बिजली : 2 बच्चे और एक ग्रामीण की गई जान, दर्जनों बकरियों की भी मौत
आकाशीय बिजली : 2 बच्चे और एक ग्रामीण की गई जान, दर्जनों बकरियों की भी मौत
कोरिया/ बालोद। कोरिया में आकाशीय बिजली गिरने से 2 बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे घर के अंदर ही खेल रहे थे। वहीं एक ग्रामीण की भी मौत हुई है।
जानकारी के मुताबिक, कोरिया में बुधवार शाम जोरदार बारिश हो रही थी। तभी जनकपुर क्षेत्र के जैती गांव के दो मकानों पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। इस दौरान घर के अंदर खेल रहे उकेश बर्मन (12) पुत्र चरकू बर्मन और मुस्कान बर्मन (5) पुत्री लवकेश बर्मन की मौत हो गई। मुस्कान कुछ दिन पहले ही लाखन टोला से अपनी बुआ के यहां जैती आई थी।
ग्रामीण की मौत
मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बिहारपुर में भी हुआ है। यहां एक ग्रामीण बारिश में अपने कच्चे मकान की छत ठीक करने के लिए ऊपर चढ़ा था। उसे ठीक करने के बाद जैसे ही सीढ़ियों से नीचे उतरा अचानक से आकाशीय बिजली गिर पड़ी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चपेट में आकर एक बकरी भी मर गई।
वहीं प्रशासन की ओर से मुआवजे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं दो बच्चों की मौत से परिवार के साथ ही गांव में भी मातम का माहौल है।
बालोद जिले में 28 बकरियों की मौत
आकाशीय बिजली की चपेट में दर्जनों बकरी आ गई। सभी बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ी थी। अचानक बिजली गिरने से 28 बकरियों की एक साथ मौत हो गई।
वहीं चरवाहा बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंचे नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि और पटवारी ने प्रकरण तैयार कर मालिक को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
घटना डौंडीलोहारा के टिकरापारा की है। बरसात की वजह से चरवाहा बकरियों के साथ पीपल पेड़ के नीचे खड़ा हुआ था। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी, और सारी बकरियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में 28 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पेड़ के दूसरी ओर खड़ा चरवाहा बाल-बाल बच गया।