ड्राइवर को लगी झपकी, बोलरो अनियंत्रित होकर पलटी, एएसआई की मौत, दो घायल जगदलपुर। सुकमा देर रात रायपुर जा रही एक पुलिस बोलरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो में सवार एएसआई (ASI) ओम प्रकाश नरेटी की मौत हो गई। हादसा देर रात 1:30 बजे की बताई जा रही है। ये घटना ग्राम सिंगनपुर के पास हुई है। जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार नरेटी अपनी बेटी और आरक्षक के साथ सुकमा से रायपुर जा रहे थे, तभी इस दौरान ड्राइवर को झपकी आ गई, जिसकी वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ओम प्रकाश नरेटी की मौत हो गई। वहीँ ASI की बेटी और एक आरक्षक के घायल होने की खबर सामने आ रही है। बता दें कि ASI ओमप्रकाश नरेटी थाना चिंतागुफा जिला सुकमा में पदस्थ थे।