बरातियों की मौत, बोलेरो कुएं में गिरी, 7 लोगों की गई जान, 6 घायल

बरातियों की मौत, बोलेरो कुएं में गिरी, 7 लोगों की गई जान, 6 घायल भोपाल। बरातियों से भरा वाहन कुएं में जा गिरी है। हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। 6 लोग घायल बताये जा रहे हैं। गुरुवार सुबह सभी मृतकों की लाश निकाली गई। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल हैं। घटनना छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को बरात भाजीपानी गांव गई थी। देर रात बारात से लौट रहा एक बोलेरो वाहन बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कुएं में जा गिरा।छह लोग घायल हुए हैं। गुरुवार सुबह तक सातों शव और बोलेरो कुएं से निकाल ली गई। मृतकों की शिनाख्त तीन वर्षीय दिपू उर्फ़ दीपेन्द्र इवनाती निवासी लेंदागोंदी, अजय पिता वलवान इवनाती (32) निवासी लेंदागोंदी, सचिन पिता रामदीन (19) धनोरा थाना देवलापार नागपुर, राजकुमार पिता सुखराम चौरे (40) निवासी आगरपुर थाना बिच्छूआ, सागर उर्फ़ शिवपाल पिता मंगल (31) निवासी जमुनिया बिच्छूआ, रंजीत पिता बिस्तु उइके (35) निवासी लेंदागोंदी, रामनाथ पिता दादूलाल इन्वाती कर्मझिरी थाना कुरई के रूप में हुई है। हादसे में घायल सचिन उर्फ़ दक्ष पिता अजय इवनाती (5), पिंकी उर्फ़ देववती पति अजय इवनाती दोनों निवासी लेंदागोंदी, अनिल पिता अमर खड़ाइत (22) निवासी आगरपुर बिछुआ, राहुल पिता मुन्नेलाल कुमरे (16), सुनील पिता रामदास मरकाम (17), अरविन्द पिता रामदास मरकाम (23) तीनों निवासी कोड़ामऊ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।