दुर्ग में मानसून ने दी दस्तक, पूरे छत्तीसगढ़ में इस दिन होगा सक्रिया रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। यह लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। मानसून राजनांदगांव और दुर्ग तक पहुंच गया है। इन इलाकों में जोरदार बारिश हुई है। हालांकि कल भी प्री मानसून को लेकर राजनांदगांव, दुर्ग और रायपुर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई थी। एक-दो दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम में भी भारी बारिश हुई। फिलहाल बस्तर और दुर्ग संभागमें मानसून पूरी तरहसे सक्रिय हो चुका है। प्रदेश के कोरिया और बालोद में कल भी अच्छी बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं बालोद में 28 बकरियां मर गई थी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में आमतौर पर 10 जून को बस्तर में मानसून की दस्तक होती है और 15 जून तक रायपुर पहुंच जाता है। इस बार मानसून 15 जून तक बस्तर नहीं पहुंचा था, लेकिन 16 जून की रिपोर्ट में सीधे दुर्ग तक सक्रिय हो गया है।