ailway Recruitment 2022 : अपरेंटिस के लिए मंगाए आवेदन, 3612 पदों पर होगी भर्ती डेस्क। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। भारतीय रेलवे में नौकरी निकली है। इसके लिए पश्चिम रेलवे ने विभिन्न मंडलों, कार्यशालाओं में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार जो इन पदों के लिए अप्लाई करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे Railway की आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों (Railway Recruitment 2022) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जून है। इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.rrc-wr.com/ के जरिए भी इन पदों (Railway Recruitment 2022) के लिए अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक https://www.rrc-wr.com/rrwc/Files/173.pdf पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (Railway Recruitment 2022) देख सकते हैं।
इस भर्ती (Railway Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 3612 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 28 मई आवेदन करने की अंतिम तिथि- 27 जून