नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्ती, पढ़िए डिटेल में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) प्रदेश के कालेजों में प्रोफेसरों की बंपर भर्ती करेगा। दरअसल, कॉलेजों में प्रोफेसर नहीं होने से छात्रों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) की ग्रेडिंग में भी नुकसान हो रहा था। जिसेे देखते हुए सीधी भर्ती की जा रही है। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर आयोग ने सीधी भर्ती के लिए गुरुवार को विज्ञापन भी जारी कर दिया है।   पीएससी की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक, कुल 595 प्रोफेसरों की सीधी भर्ती की जाएगी। जानकारों का कहना है कि करीब 25 साल बाद राज्य में प्रोफेसर की भर्ती होने जा रही है। इसके लिए  ऑनलाइन आवेदन 13 सितंबर से 12 अक्टूबर 2021 तक लिए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को तीन साल की परिवीक्षा में रखा जाएगा।  यह भी पढ़े- बलौदाबाजार : सरकारी राशन दुकान खोलने इस तिथि तक कर सकते हैं आवेदन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के रिक्त पदों पर भी भर्ती, OBC सर्वेक्षण के बारे में जानिए गौरतलब है कि प्रोफेसरों के पद रिक्त होने की वजह से विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से अनुदान भी नहीं मिल रहा है। साथ ही नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) की ग्रेडिंग कराने में भी दिक्कत हो रही है। ऐसे में यह भर्ती होने से देशभर के पढ़े लिखे जवानों को प्रोफेसर बनने का अवसर मिलेगा। प्रोफेसर की भर्ती के लिए अनारक्षित के लिए अधिकतम उम्र सीमा 45, पीएचडी और 10 साल का अनुभव अनिर्वाय है। यह भी पढ़े- Bigg Boss 13 विजेता Siddharth Shukla का निधन, जानें वजह

30 विषयों के लिए होगी भर्ती

आयोग की परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक, कुल 30 विषयों के लिए भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। हिंदी के लिए 64, अंग्रेजी में 30, राजनीति शास्त्र 75, अर्थशास्त्र 51, समाजशास्त्र 57, इतिहास 29, भूगोल 29, भौतिकी 20, गणित 35, रसायनशास्त्र 50, वनस्पतिशास्त्र 30, प्राणीशास्त्र 26, वाणिज्य 57, विधि 1, गृह विज्ञान 7, संस्कृत 7,  लोक प्रशासन 2, मानवशास्त्र 2, माइक्रोबायोलॉजी 2, बायोटेक्नालॉजी 2, भूगर्भशास्त्र 3, कंप्यूटर साइंस 1, कंप्यूटर एप्लीकेशन 1,  प्राचीन भारतीय इतिहास 1, सैन्य विज्ञान 1, दर्शनशास्त्र 1, मनोविज्ञान 6, वेद 1, ज्योतिष 1 और सूचना प्रौद्योगिकी के 3 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। पीडीएफ लिंक क्लिक कर पढ़े डिटेल- ADVERTISEMENT FOR PROFESSOR [HIGHER EDUCATION DEPT.]-2021 (02-09-2021)

ADPPO के 67 पदों की भर्ती

 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (एडीपीपीओ) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 67 पदों को भरा जाएगा। आवेदन ऑनलाइन करने होंगे। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। लॉ डिग्रीधारक अभ्यर्थी ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़े- डी पुरंदेश्वरी के विवादित टिप्पणी, कहा- भाजपा के कार्यकर्ता पीछे मुड़कर थूकेंगे तो बह जाएगा कांग्रेस का मंत्रिमंडल, सीएम भूपेश का पलटवार, बोले- आसमान पर थूकोगे तो…

 अंतिम तिथि 7 अक्टूबर

अभ्यर्थी वेबसाइट psc.cg.gov.in पर लॉगिन कर 7 अक्टूबर रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार 8 अक्टूबर से 12 अक्टूबर रात 11.59 बजे तक किए जा सकेंगे। आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पीडीएफ लिंक क्लिक कर पढ़े डिटेल- http://www.psc.cg.gov.in/pdf/Advertisement/ADV_ADPPO_2021_27082021.pdf

nhpc लिमिटेड जेई सहित अन्य पदों के लिए निकली भर्ती

केंद्र सरकार के अधीन एनएचपीसी लिमिटेड ने चिकित्सा अधिकारी (एमओ), कनिष्ठ अभियंता (जेई) सहित अन्य पदों पर भर्ती निकली है। कुल 7 पदों को भरा जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर लॉगिन कर 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा जयपुर, कोलकाता, भोपाल, दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद सहित विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़े- 37वीं प्रगति मीटिंग : काम अटकाने वाले बाबुओं की खैर नहीं, पीएम मोदी ने मांगी लिस्ट, छत्तीसगढ़ के रेलवेे प्रोजेक्ट में देरी पर जताई नाराजगी!… यह वीडियो देखें-