मक्का खरीदने का झांसा देकर 7 करोड़ की ठगी, तहसील कार्यालय पहुंचे 600 किसान पखांजूर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के पखांजूर में 600 किसानों से 7 करोड़ रुपए की ठगी हो गई। एक मक्का व्यापारी नने किसानों को ठग लिया। इस मामले में प्रशासन को कार्रवाई करने तीन दिनों की चेतावनी दी थी। यह चेतावनी खत्म होने के बाद गुरुवार को किसान पखांजूर तहसील कार्यालय में जुटने लगे। किसान अपनी मेहनत के हक की कमाई वापस पाने की उम्मीद से तहसील पहुंचे। तहसील कार्यालय सहित पखांजूर थाना के सामने भी किसान इक्कठे हुए। दरअसल एक मक्का व्यापारी ने 600 किसानों से मक्का खरीदने के नाम पर 7 करोड़ रुपए की ठगी की है। मामले में दो दिन चक्काजाम किया गया। इसके बाद किसानों ने प्रशासन को तीन दिनों का अल्टीमेटम के साथ आंदोलन खत्म किया था। अल्टीमेटम खत्म होते ही किसान पखांजूर तहसील कार्यालय में जुटने लगे। किसान अपने मेहनत के हक की कमाई वापस पाने की उम्मीद से तहसील कार्यालय सहित पखांजूर थाना के सामने इक्कठे हुए।