10वीं-12वीं पाठ्यक्रम पर माशिमं ने दिया अपडेट, जारी किया ये निर्देश, देखिए

10वीं-12वीं पाठ्यक्रम पर माशिमं ने दिया अपडेट, जारी किया ये निर्देश, देखिए रायपर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने 10वीं-12वीं सिलेबस को लेकर एक निर्देश जारी की है। इस निर्देश में लिखा है कि 2022-23 सत्र 100 प्रतिशत पाठ्यक्रम लागू होगा। बता दें कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 तथा 2021-22 में कोरोना के कारण शैक्षणिक दिवस की कमी को देखते हुए 10वीं-12वीं के मुख्य विषयोंं के पाठ्यक्रम में 30 से 40 प्रतिशत की कटौती कर लागू किया गया था। अब चूंकि स्थिति सामान्य हो गई इसलिए इस कटौती को समाप्त कर 100 प्रतिशत पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। अत शैक्षणिक सत्र 2022-23 में समस्त विषयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक संपूर्ण पाठ्यक्रम अध्यन-अध्यापन संबंधी आवश्यक किया जाए।   [caption id="attachment_18376" align="aligncenter" width="587"] माशिंम 10-12वीं सिलेबस[/caption]