फांसी के फंदे पर मिली प्रेमी जोड़े की लाश, जानिए पुलिस ने क्या कहा

फांसी के फंदे पर मिली प्रेमी जोड़े की लाश, जानिए पुलिस ने क्या कहा बलौदाबाजार। जिले में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घर वालों को दोनों का रिश्ता नामूंजर था, इसलिए आत्महत्या की बात कही जा रही है। दोनों के इस कदम से परिजन आहत है। कसडोल थानाक्षेत्र के ग्राम साबर मे युवक युवती की पेड़ मे लाश लटकी मिली। दोनों की लाश गांव से बाहर बबूल के पेड़ में लटकी मिली। घटना का कारण प्रेमप्रसंग बताया जा रहा है। कसडोल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। कसडोल पुलिस ने बताया कि, मामला प्रेमप्रसंग का है। दोनों युवक-युवती अलग-अलग जाति के थे। दोनों के बीच में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक का नाम घनश्याम वर्मा पिता गरीब वर्मा और मृतका नाबालिग है। पूछताछ में रिश्तेदारों ने भी दोनों के रिश्तों के जानकारी होने की बात बताई। दोनों की जाति अलग- अलग होने की वजह से घर वालों को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था, जिसके कारण दोनों फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।