आकाशीय बिजली : गाज गिरने से एक ग्रामीण की मौत, दो गंभीर बेमेतरा। बेमेतरा जिले से बड़ी खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक तीन लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। तीनों बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे हो गए थे। इस घटना में एक की मौके पर मौत हो गई है। और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को नवागढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम घटोली का है। बारिश की चेतावनी मौसम वैज्ञानिकों ने रायपुर में बारिश की संभावना जताई है। रायपुर में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवा चल रही हैं। वहीं रायपुर के अलावा आसपास के जिलों में हल्की बारिश हो रही है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना जताई जा रही है। पिछले 24 घंटे में जांजगीर जिले में भारी बारिश हुई है।