छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, आकाशीय बिजली से दो ग्रामीण की मौत पेंड्रा। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में आज जोरदार बारिश हुई। इसी बीच कई जिलों में छिटपुट घटना सामने आई है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आकाशीय बिजली गिरी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। घटना गौरेला की बीयरबार गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सुबह पेंड्रा के इलाके में जोरदार बारिश हो रही है। इसी बीच गांव में आकाशीय बिजली खबर सामने आई। जिस वजह से एक युवती और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका का ना ललिता मार्को और सोमवती बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल ललिता और सोमवतीको अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलने क बाद टीम मौके पर पहुंची।