छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कमी, सीएम भूपेश ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री को लिखा खत, जानिए क्या कहा
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कमी, सीएम भूपेश ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री को लिखा खत, जानिए क्या कहा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कमी है। जिससे खेती के काम में किसानों को परेशानी हो रही है। लोगों को आवागमन के लिए पर्याप्त पेट्रोल नहीं मिल रहा है। इन सब परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने किसानों और छत्तीसगढ़ के नागरिकों को पेट्रोल-डीजल की कमी से हो रही समस्या से अवगत कराया। साथ ही केंद्रीय मंत्री को छत्तीसगढ़ में स्थित सभी पेट्रोलियम कंपनियों के डिपो में पेट्रोल-डीजल की नियमित सप्लाई हेतु आग्रह किया।
पत्र में बताई ये समस्याएं
विगत 1-2 महीने से छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति कम हो गई है। जिससे कई जिलों के पेट्रोल पंप ड्राई हो जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ पेट्रोलियम डीलर वेयफेयर एसोसियेशन द्वारा भी अवगत कराया गया है कि मेसर्स हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के छत्तीसगढ़ में 750 रिटेल आउटलेट है, जिसमें पेट्रोल डीजल की सप्लाई नियमित नहीं होने से कई दिन बंद ककी स्थिति रहती है।
पेट्रोलियम कंपनियों की समीक्षा में पाया गया किपूर्व में बफर स्टॉक 4-5 दिनके लिए रहता था। जो कि विगत 1-2 माह से केवल एक दिन के लिए बच रहा है, जो कि कई बार खत्म हो जा रहा है और डिपो भी ड्राई हो जाता है।
छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है, मानसून कके आने से कृषि कार्य प्रगति पर है। किसानो को डीजल नहीं मिल पाने से खेती करने में दिक्कत हो रही है। साथ ही ग्रामीण अंचलों में डीजल नहीं मिल पाने से अति आवश्यक सेवा एंबुलेंस, परिवहन एवं आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। डीजल एवं पेट्रोल नियमित रूप से नहीं मिलने से कृषि कार्य पिछड जाएगी। जिससे आम जनता को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। ग्रामीण अंचलों के रिटेल आउटलेट को एडवांस भुगतान के बाद भी डीजल पेट्रोल की सप्लाई नहीं की जा रही है।
https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1538435705319342080?t=GhlLfaI-9ipYGRS4VO6Rsg&s=08