छत्तीसगढ़ : गुरु घासीदास केंद्रीय विवि में 119 पदों पर भर्ती, जानें शैक्षणिक योग्यता

छत्तीसगढ़ : गुरु घासीदास केंद्रीय विवि में 119 पदों पर भर्ती, जानें शैक्षणिक योग्यता डेस्क। सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। खास कर शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने वालों युवकों के लिये। दरअसल छत्तीसगढ़ के एकमात्र गुरु घासी केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में 119 पदों पर भर्ती निकली है। जिसमें अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी के 31 डिपार्टमेंट में भर्ती पद का नाम – प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, एसोसिएट प्रोफ़ेसर कुल पद – 119 इन 119 पदों पर नेट क्वालिफाई, पीएचडी धारी और किसी यूनिवर्सिटी में पढ़ाने का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। इन क्षेत्रों में अनुभव रखने वाले लोगों की प्राथमिकती दी जाएगी। जारी सूचना के अनुसार, यह सभी पद पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होंगे। वहीं अलग-अलग विभाग में एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य कैटेगरी के लोगों के लिए पद आरक्षित किये गए हैं। सभी पद सेंट्रल गवर्नमेंट की गाइडलाइन के अनुसार आरक्षित किये गए हैं। 

ऑनलाइन आवेदन की तिथि –

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 06.06.2022 से ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 20.06.2022 तक ऑनलाइन आवेदन ऐसे करें – आवेदकों को गुरुघासीदास विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट – https://www.ggu.ac.in/ पर सबसे पहले जाना होगा। उसके बाद Recruitment को ओपन कर online link for application को ओपन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।