अग्निपथ योजना के विरोध के चलते ट्रेनें रद्द, बिलासपुर से चलने वाली 5 गाड़ी प्रभावित

अग्निपथ योजना के विरोध के चलते ट्रेनें रद्द, बिलासपुर से चलने वाली 5 गाड़ी प्रभावित रायपुर। भारतीय सेना की नई भर्ती अग्निपथ योजना के विरोध में कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कई ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया है। इस वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने बिलासपुर स्टेशन से गुजरने वाली 5 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इस संबंध निर्देश भी जारी कर दिये गए हैं। रेलवे की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि पूर्व मध्य रेलवे में हो रहे छात्रों के आंदोलन के चलते यात्री ट्रेनें को रद्द् किया जा रहा है। इसके पहले यहां से गुजरने वाली 18 ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया था। उस दौरान बताया गया था कि अनूपपुर-अमलाई स्टेशन के बीच तीसरी लाइन का काम होना है। इस वजह से 18 ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। वहीं किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन को विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन में ही रोक दिया गया। रविवार को यह ट्रेन बस्तर संभाग के किरंदुल नहीं पहुंचेगी।

ये ट्रेनें रद्द

  • गोंदिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 18 जून को भी रद्द थी।
  • सिकंदराबाद से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17007 सिकंदराबाद - दरभंगा एक्सप्रेस 18 जून को भी रद्द थी।
  • 19 जून को गोंदिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 19 जून को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 21 जून को दरभंगा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा- सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी