चाचा-भतीजे ने एक साथ पी शराब, तबीयत बिगड़ने से युवक की मौत, एक गंभीर जांजगीर-चांपा। जिले में शराब पीने से युवक की मौत हो गई। जबकि उसके चाचा की हालत गंभीर है। दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई। घटना शनिवार देर रात की है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी स्पष्ट नहीं है कि शराब में मिलावट की गई थी या जहरीली थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। जानकारी के अनुसार, ग्राम बुची हरदी निवासी सत्यम कोल (18) पुत्र संतोष कोल अपने चाचा रामकुमार कोल (35) पुत्र राधेलाल कोल के साथ शनिवार रात शराब पी रहे थे। इस दौरान रात करीब 9.30 बजे दोनों की तबीयत बिगड़ने लगे। इस पर दोनों घर लौट आए। परिजनों ने दोनों की हालत ज्यादा खराब देखी तो उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया। दूसरे शख्स राजकुमार की स्थिति गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उसकी हालत सुबह तक चिंताजनक बनी हुई थी। पुलिस ने बताया कि शराब पीने के बाद दोनों की हालत बिगड़ी थी। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। छत्तीसगढ़ : गुरु घासीदास केंद्रीय विवि में 119 पदों पर भर्ती, जानें शैक्षणिक योग्यता PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war