IND vs SA 5th T20 : कप्तान पंत लगातार 5 टॉस हारे, बारिश के चलते मुकाबला रूका, अब इतने ओवर का होगा मैच स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5वां और अंतिम टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच आज (रविवार) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। कप्तान ऋषभ पंत सीरीज के पांचों मैच में टॉस गंवाया। टॉस के बाद बारिश शुरू हो गई है। इस वजह से पिच को कवर से ढक दिया गया है। बारिश के कारण खेल अभी शुरू नहीं हुआ है। इस बीच बेंगलुरु में बारिश अब रूक गई है। आउटफ़ील्ड के साथ-साथ पिच पर से भी कवर्स हटा दिए गए हैं। सुपर सॉपर्स से पानी निकाला जा रहा है। मैच को लेकर बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि मैच अब 7.50 PM पर शुरू होगा। बारिश के कारण एक ओवर घटा दिया गया है। यानी के भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां और निर्णायक मुकाबला अब 19-19 ओवरों का खेला जाएगा। बता दें कि सीरीज में दोनों टीम 2-2 से बराबर है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा इस निर्णायक मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उन्हें पिछले मैच में चोट लग गई थी। बावुमा की जगह केशव महाराज पांचवें और अंतिम T20I मैच में अफ्रीकी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग XI में तीन बदलाव किए हैं। मार्को यानसन, तबरेज़ शम्सी और तेम्बा बावुमा की जगह कगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स और रेज़ा हेंड्रिक्स को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है छत्तीसगढ़ : गुरु घासीदास केंद्रीय विवि में 119 पदों पर भर्ती, जानें शैक्षणिक योग्यता PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war