अग्निपथ योजना के विरोध में आज भारत बंद, RPF और GRP हाईअलर्ट पर दिल्ली। मोदी सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में 20 जून यानी सोमवार को कुछ संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है। इसे लेकर RPF और GRP हाईअलर्ट पर हैं। RPF के सीनियर ऑफिसर्स ने हिंसा करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्ती से निपटने के आदेश दिए हैं। आदेश में साफतौर पर कहा गया है कि हिंसा करने वालों के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। भारत बंद के ऐलान के बाद RPF और GRP के अधिकारियों ने कहा है कि चप्पे-चप्पे पर बारीकी से नजर रखी जाएगी। अगर कोई भी प्रदर्शनकारी हिंसा करता है, तो उसके खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। भारत बंद के दौरान हर गतिविधि की सतर्कतापूर्वक निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही मोबाइल, कैमरा, सीसीटीवी से हिंसा करने वालों के खिलाफ डिजिटल साक्ष्य जुटाने के आदेश दिए गए हैं। GRP के अधिकारियों के मुताबिक वीडियो साक्ष्य के आधार पर संदिग्धों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई होगी। सभी मामले आपराधिक धाराओं के तहत दर्ज किए जाएंगे। भारत बंद के दौरान हिंसा की आशंका के चलते ड्यूटी पर तैनात रहने वाले सुरक्षाकर्मियों से कहा गया है कि वह पूरे सेफ्टी गियर पहनें और स्थिति को नियंत्रण से बाहर न होने दें। अग्निपथ योजना का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारी अगर उपद्रव करते हैं या रेल रोकते हैं तो आपराधिक मामलों में FIR दर्ज की जाएगी। अगर कोई घटना होती है तो जीआरपी और स्थानीय पुलिस हर घटना को लेकर अलग-अलग मामले दर्ज करेंगी। इतना ही नहीं, किसी स्टेशन पर एक से अधिक विरोध प्रदर्शन हुए तो फिर एक से ज्यादा मामले दर्ज किए जाएंगे। RPF ने कहा है कि हिंसा के मामलों की बारीकी से जांच पड़ताल की जाएगी, कानूनी कार्रवाई को अटकाया या भटकाया नहीं जाएगा। आपराधिक कृत्य में शामिल प्रत्येक आरोपी की पहचान की जाएगी। इसमें वे सभी शामिल होंगे, जिन्होंने हिंसा की साजिश रची होगी या लोगों को उकसाया होगा। मामलों की जांच के लिए वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी साक्ष्यों का इस्तेमाल किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ऐलान, किसानों के लिए जल्द आएगा इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war