भारतीय सेना में 10वीं पास के लिए मौका, 155 पदों पर होगी भर्ती, जानें आवेदन तारीख डेस्क। भारतीय सेना ने दक्षिणी कमान और मध्य कमान मुख्यालय के लिए वार्ड सहायिका और कुक के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://indianarmy.nic.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों (Indian Army Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_10622_29_2223b.pdf और http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_10622_13_2223b.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 155 पदों को भरा जाएगा।