भारतीय वायुसेना में इस दिन से होगी अग्निवीरों की भर्ती, जानिए सुविधाएं और नियम

भारतीय वायुसेना में इस दिन से होगी अग्निवीरों की भर्ती, जानिए सुविधाएं और नियम डेस्क। भारतीय वायु सेना में बड़े पैमाने पर युवाओं की भर्ती होगी। रविवार को अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया के लिए विवरण जारी कर दी गई है। यह भर्ती प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी। रक्षा मंत्रालय पहले ही Agniveers के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा कर चुका है, जबकि केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत CAPF और असम राइफल्स में उनके पास समान कोटा होगा। इस भर्ती  प्रक्रिया में 18 साल से कम उम्र के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन इनको अपने नामांकन फॉर्म पर माता-पिता का हस्ताक्षर करवाना होगा। इंडियन एयरफोर्स (IAF) ने जारी अपने डॉक्यूमेंट में कहा है कि चार साल की अवधि के बाद प्रत्येक अग्निवीर भारतीय वायुसेना द्वारा घोषित संगठनात्मक आवश्यकताओं और नीतियों के आधार पर समाज में वापस जाएंगे। अग्निवीरों को सशस्त्र बलों में आगे नामांकन के लिए चुने जाने का अधिकार नहीं होगा। चयन सरकार का विशेष अधिकार क्षेत्र होगा। IAF के अनुसार आयु सीमा (इस वर्ष 17.5 वर्ष से 23 वर्ष और अगले वर्ष से 17.5 वर्ष से 21 वर्ष) के अलावा, आवश्यक शैक्षिक योग्यता, शारीरिक और चिकित्सा मानकों का विवरण बाद में जारी किया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://indianairforce.nic.in/wp-content/uploads/2022/06/Detailed-BRIEF-13-JUN-22.pdf पर क्लिक करके भी इससे संबंधित तमाम जानकारी हासिल कर सकते हैं।

मिलेंगे ये सुविधाएं

भारतीय वायुसेना के अग्निवीर ज्वाइनिंग के समय अपनी वर्दी पर एक विशिष्ट प्रतीक चिन्ह पहनेंगे। अग्निवीर सम्मान और पुरस्कार के हकदार होंगे. भारतीय वायुसेना अग्निवीरों का एक केंद्रीकृत उच्च गुणवत्ता वाला ऑनलाइन डेटाबेस बनाए रखेगी। अग्निवीरों द्वारा प्राप्त स्किलों को दर्ज किया जाएगा और उनका मूल्यांकन किया जाएगा। भारतीय वायुसेना के अग्निवीरों को प्रति वर्ष 30 छुट्टियां और चिकित्सा सलाह के आधार पर अन्य छुट्टियां मिलेगी। सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से असाधारण मामलों को छोड़कर चार साल पूरे होने से पहले अपने स्वयं के अनुरोध पर अग्निवीरों रिहा नहीं किया जाएगा। इस योजना के तहत नामांकित व्यक्तियों को एक निश्चित वार्षिक वेतन वृद्धि के साथ 30 हजार रुपए प्रति माह के अग्निवीर पैकेज का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा जोखिम और कठिनाई, पोशाक और यात्रा भत्ता का भुगतान किया जाएगा।