Sidharth Shukla का ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार

मुंबई। बिग बॉस 13 के विजेता और टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का आज अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया। दिवंगत अभिनेता का ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। इस समय उनकी मां, दोनों बहनें और दोस्त शहनाज गिल मौजूद थी। यह भी पढ़े- Bigg Boss 13 विजेता Siddharth Shukla का निधन, जानें वजह सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का निधन गुरूवार को हार्ट अटैक के चलते हुआ था. मुंबई के कूपर अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया गया है, जिससे अभिनेता की मौत का सहित कारण पता लगाया जा सके। बताया जा रहा है कि आज सिद्धार्थ के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी कूपर अस्पताल जारी करने वाला है। सिद्धार्थ का पोस्टमार्टम 5 डॉक्टर्स की टीम ने पुलिस और कैमरों की निगरानी में किया है। यह भी पढ़े- डी पुरंदेश्वरी के विवादित टिप्पणी, कहा- भाजपा के कार्यकर्ता पीछे मुड़कर थूकेंगे तो बह जाएगा कांग्रेस का मंत्रिमंडल, सीएम भूपेश का पलटवार, बोले- आसमान पर थूकोगे तो… एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के अचानक जाने के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। आज उनके करीबी सितारे उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए. ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाज के साथ सिद्धार्थ को आखिरी अलविदा कहा गया। इस रीति रिवाज में आत्मा को सेलिब्रेट किया जाता है। ब्रह्मकुमारी तपस्विनी का कहना है कि शरीर इंसान का चला जाता है, लेकिन आत्मा अमर रहती है। इसके लिए रोना नहीं चाहिए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का खुलासा नहीं हुआ

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने कुछ नहीं बताया है। सभी रिपोर्ट इस समय पेंडिंग हैं। अभी पोस्टमार्टम का कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। सिद्धार्थ के विसरा को डॉक्टरों ने अपने पास रख लिया है। बताया जा रहा है कि हिस्टोपैथोलॉजी स्टडी और केमिकल एनालिसिस के जरिए मौत के सही कारण का पता लगाया जाएगा। जरूरी बात यह है कि सिद्धार्थ के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था और ना ही अंदरूनी रूप से वह चोटिल पाए गए हैं। यह वीडियो देखें-