बैंकों में निकली बंपर वैकेंसी, 8106 पदों पर होगी भर्ती, IBPS ने मंगाए आवेदन डेस्क। बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने ऑफिसर स्केल- I (PO), ऑफिस असिस्टेंट- मल्टीपल(क्लर्क) और ऑफिसर स्केल II और III के पदों (IBPS RRB Recruitment 2022) के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार जो इन पदों पर अप्लाई करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों (IBPS RRB Recruitment 2022) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जून है। इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.ibps.in/crp-rrb-xi/ इस लिंक पर क्लिक करके भी इन पदों (IBPS RRB Recruitment 2022) के लिए अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक https://www.ibps.in/wp-content/uploads/RRB_XI_ADVT.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (IBPS RRB Recruitment 2022) चेक कर सकते हैं। इस भर्ती (IBPS RRB Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 8106 पद भरे जाएंगे। महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 07 जून 2022 ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 27 जून 2022 IBPS RRB Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण ऑफिस असिस्टेंट(मल्टीपल) / लिपिक, ऑफिसर स्केल- I, II,III योग्यता मानदंड उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए। आयु सीमा ऑफिस असिस्टेंट(मल्टीपल) – 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच ऑफिसर स्केल- III (वरिष्ठ प्रबंधक) – 21 वर्ष से अधिक – 40 वर्ष से कम ऑफिसर स्केल- II (प्रबंधक) – 21 वर्ष से अधिक – 32 वर्ष से कम ऑफिसर स्केल- I (सहायक प्रबंधक) – 18 वर्ष से अधिक – 30 वर्ष से कम