युवराज सिंह ने पहली बार दुनिया को अपने बेटे की झलक दिखाई।
युवराज सिह की अभिनेत्री पत्नी हेजल कीच ने 25 मार्च को बेटे को जन्म दिया था।
युवी ने अपने बेटे का नामकरण कर सोशल मीडिया में फैंस से साझा किया।
युवी और हेजल ने अपने बेटे का नाम ओरियन कीच सिंह रखा है।
ओरियन एक तारा नक्षत्र है और माता-पिता के लिए, उनका बच्चा उनके लिए सितारा होता है।
युवराज सिंह ने 2016 में हेजल कीच से शादी की थी। यूके में जन्मी हेजल कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
युवराज सिंह ने 2017 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था।
युवी की पत्नी हेजल के बारे में Learn more पर क्लिक कर जानिए