स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज जारी है। आज चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। इंग्लैंड को शुरुआती झटका लग गया है। उमेश यादव ने क्रैग ओवर्टन को आउट करके भारत को चौथी सफलता दिलाई। क्रैग ओवर्टन के आउट होने के बाद ओली पोप बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं। उनके साथ सलामी बल्लेबाज डेविड मलान भी क्रीज पर मौजूद है। इंग्लैंड का 5 विकेट गिर गए हैं। तेज गेंदबाज उमेश यादव ने डेविड मलान को आउट करके इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया। मलान ने 67 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 31 रन बनाए। ओली पोप आठ और जॉनी बेयरस्टो चार रन पर मौजूद है। इंग्लैंड (IND vs ENG) ने 32.5 ओवर पर 5 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। वह अभी भारत से 84 रन से पीछे है। उमेश यादव ने आज शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने टेस्ट में अपना 150 विकेट पूरे कर लिए है। इससे पहले इंग्लैंड (IND vs ENG) ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए थे। इंग्लैंड के लिए डेविड मलान 26 और क्रैग ओवर्टन अपनी पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन उमेश यादव ने दूसरे दिन की शुरुआत में ही सफलता दिलाई। उमेश यादव ने क्रै ओवर्टन को कोहली के हाथों कैच कराकर भारत को चौथी सफलता दिलाई। ओवर्टन ने 12 गेंदों पर एक रन बनाया। बता दें कि पांच टेस्ट मैच की सीरीज में भारत और इंग्लैंड बराबरी है। दोनों टीम ने एक-एक मैच जीता है। वहीं एक मैच ड्रा रहा। अब दोनों टीम बढ़त बनाने के इरादे से खेल रही है। भारतीय टीम बैटिंग से निराश करने के बाद अब अच्छी गेंदबाजी कर रही है। इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। पहले दिन गेंदबाजों ने किया कमाल पहले दिन के खेल में गेंदबाजों का बोलबाला रहा। दी ओवल में 13 विकेट गिरे जबकि सिर्फ 244 रन बने। इसमें भी सारे विकेट तेज गेंदबाजों के खाते में गए।