दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रेलर में जा घुसी, 4 लोगों की मौत, एक गंभीर

तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रेलर में जा घुसी, 4 लोगों की मौत, एक गंभीर बिलासपुर। जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रेलर में जा घुसी, जिससे 4 लोगों की मौकेर पर ही मौत हुई है। वहीं घटना में एक घायल बताये जा रहे हैं। भयानक हादसे से चीख पुकार मच गई। किसी इसकी सूचना पुलिस को दी। यह सूचना मिलते ही घटनास्थल स्थल पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि हादसा भरारी गांव के पास हुआ है। मृतकों के परिजनों को हादसे के बारे में जानकारी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार, कोरबा के 5 लोग कार में सवार होकर बिलासपुर के लिए आज सुबह निकले थे। इस दौरान रतनपुर के पास आज सुबह 4 से 5 बजे के बीच सड़क पर खड़ी ट्रक से उनकी कार जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार सभी लोग बुरी तरह से वहीं फंसे रहे। तड़के सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो कार सवार 4 लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं एक अन्य गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं मृतकों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल है। वहीं रतनपुर पुलिस ने मीडिया को बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतकों के नामों क्या क्या थे, इसके बारे में पुलिस परिजनों से संपर्क कर इसका पता लगाने में जुट गई है।