कैसी मजबूरी : एक ही परिवार के 9 सदस्यों ने की खुदकुशी, घर में मिली लाश

कैसी मजबूरी : एक ही परिवार के 9 सदस्यों ने की खुदकुशी, घर में मिली लाश मुंबई। महाराष्ट्र के सांगली जिले में सोमवार को एक ही परिवार के 9 सदस्यों ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। घटना मिराज तालुका के म्हैसल की है। सुसाइड करने वाला परिवार डॉ. माणिक यालप्पा वनमोर का बताया गया है। परिवार के सुसाइड करने की वजह अभी सामने नहीं आई है। शुरुआती छानबीन में वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है।  बताया जा रहा है कि फाइनेंशियल क्राइसिस के चलते परिवार तनाव में था। इसी वजह से सभी ने एक साथ जहर पीकर जान दे दी।  घटनास्थल पर भारी भीड़ मृतकों में डॉ. माणिक येलप्पा वनमोर, अक्कताई वनमोर (मां), रेखा माणिक वनोरे (पत्नी), प्रतिमा वनमोर (बेटी), आदित्य वनमोर (बेटा) और पोपट येलप्पा वनमोर (शिक्षक), अर्चना वनमोर (पत्नी), संगीता वनमोर (बेटी), शुभम वनमोर (बेटा) शामिल हैं। घटना से म्हैसल इलाके में हड़कंप मच गया। जिसे भी सूचना मिली वह घटनास्थल की तरफ रवाना हो गया।   तीन लाशें एक जगह मिलीं मौके पर पुलिस और लोगों की काफी ज्यादा भीड़ जुट गई। पुलिस ने कहा कि मिर्जा के सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। सांगली जिले के एसपी दीक्षित गेदम ने मीडिया को बताया कि 9 में से 3 लाशें एक ही जगह पर पाई गई हैं। वहीं 6 अन्य लाशें घर के अलग-अलग हिस्सों में थीं। मरने वालों में 4 महिलाएं और 5 पुरुष हैं।