छत्तीसगढ़ में कोरोना : संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी, मिले 69 नए केस
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना के केस में बढ़ोतरी हुई है। आज फिर रविवार की तुलना में ज्यादा मरीज मिले हैं। छत्तीसगढ़ में आज कुल 69 नये कोरोना केस आये हैं।
दुर्ग में जहां 11 नये मरीज मिले हैं, वहीं रायपुर में 16, कोरबा में 9, सरगुजा 6, बलरामपुर 4, बस्तर, जशपुर, बलौदाबाजार, सूरजपुर में 3-3 मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब कोरोना के एक्टिव मरीज मरीज 463 हो गये हैं।
रायपुर में सबसे ज्यादा 129 कोरोना के सक्रिय मरीज मिले हैं। बेमेतरा में 13, दुर्ग में 73, बिलासपुर में 49 मरीज मिले हैं।
