छत्तीसगढ़ : बस और बोलेरो में भीषण भिड़त, 2 आरक्षक की मौत, 4 गंभीर

सूरजपुर। जिले के केनापारा में यात्री बस और बोलेरो वाहन में भीषण भिड़त हो गई। हादसे में 2 आरक्षक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना करंजी चौकी के केनापारा अंधा मोड़ पर हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, करंजी चौकी क्षेत्र से दोपहर करीब 12 बजे बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 29 ए 0389 में सवार होकर 2 आरक्षक और उसके 4 दोस्त खोपा धाम में दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में आनंद कंपनी की यात्री बस सीजी 15 एबी 1055 से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़ गए।  यह भी पढ़े- नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्ती, पढ़िए डिटेल में… बोलेरो वाहन में सवार 2 आरक्षक की मौत हो गई। अंबिकापुर महिला सेल में पदस्थ आरक्षक राजकुमार राजवाड़े और एसपी ऑफिस में पदस्थ पितांबर राजवाड़े ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा पप्पू राजवाड़े और भोला राजवाड़े समेत 4 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अंबिकापुर अस्पताल में रेफर किया गया है। हालांकि इस सड़क दुर्घटना में बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। यह भी पढ़े- 37वीं प्रगति मीटिंग : काम अटकाने वाले बाबुओं की खैर नहीं, पीएम मोदी ने मांगी लिस्ट, छत्तीसगढ़ के रेलवेे प्रोजेक्ट में देरी पर जताई नाराजगी!… यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री किसान का बेटा ‘भूपेश’ बने रहेंगे या राजा ‘सिंहदेव’ बनेगा, आज ये लेंगे फैसला… घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण घटना स्थल पर इकठ्ठा हो गए। करंजी चौकी प्रभारी को फोन पर सूचना दी गई। सूचना देने पर तत्काल करंजी चौकी प्रभारी संजय गोस्वामी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। अपने निजी वाहन में घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। यह भी पढ़े- डी पुरंदेश्वरी के विवादित टिप्पणी, कहा- भाजपा के कार्यकर्ता पीछे मुड़कर थूकेंगे तो बह जाएगा कांग्रेस का मंत्रिमंडल, सीएम भूपेश का पलटवार, बोले- आसमान पर थूकोगे तो… यह वीडियो देखें-