अग्निवीर भर्ती में आईटीआई पास युवाओं को अतिरिक्त अंक, 8वीं पास को भी मौका, छत्तीसगढ़ के इन बोर्डों को मिली मान्यता
अग्निवीर भर्ती में आईटीआई पास युवाओं को अतिरिक्त अंक, 8वीं पास को भी मौका, छत्तीसगढ़ के इन बोर्डों को मिली मान्यता
नई दिल्ली। भारतीय सेना में नई भर्ती अग्निपथ योजना के जरिये 4 साल के लिए होगी। इसमें चयनित होने वाले जवान अग्निवीर कह लाएंगे। वहीं अग्निवीर के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अलग-अलग तिथियों से जल सेना, थल सेना व वायु सेना में भर्ती के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
योग्यता
8वीं, 10वीं व 12वीं पास किशोर इसमें हिस्सा ले सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में सैनिकों, पूर्व सैनिकों की संतानों के अलावा खिलाड़ियों,एनसीसी सर्टिफिकेट धारियों, आईटीआई पास युवाओ के अलावा आईटी में सर्टिफिकेट धारी युवाओं को अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।
https://joinindianarmy.nic.in/ नोटिफिकेशन के मुताबिक सेना में भर्ती की रैलियों के लिए पंजीकरण अगले महीने जुलाई से शुरू हो रहा है।
अग्निवीर जीडी के लिए 10वीं 45 फीसदी अंको के साथ पास होना चाहिये। अग्निवीर टेक्निकल के लिए 12 वीं में फिजिक्स ,कैमेस्ट्री व मैथ्स सब्जेक्ट 50 फीसदी अंकों के साथ उतीर्ण होना चाहिये। इसी तरह अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए 10वीं के अलावा 8वीं पास को भी मौका मिलेगा।
छतीसगढ़ के इन बोर्डों को मिली मान्यता
अग्निवीर के लिए छतीसगढ़ के छतीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं),ओपन स्कूल बोर्ड, संस्कृत विद्यामंडलम छतीसगढ़, उर्दू बोर्ड को मान्यता दी गई है। यहां से पास होकर डिग्री लेने वाले युवा भर्ती में शामिल हो सकते हैं।