रूह कंपा देेने वाली घटना : ट्रेन को आते देख युवक पटरी पर लेटा, कटने से हुई दर्दनाक मौत बालोद। जिले में एक युवक फुल रफ्तार ट्रेन इंजन के सामने लेट कर खुदकुशी कर ली। शव पटरियों में कई टुकडे में बिखर गया। ये खौफनाक घटना देखकर राहगीरों के रोंगटे खड़े हो गए। यह पूरा मामला जिले के गुंडरदेही थाना और नगर स्थित चैन गंज रेलवे फाटक का है। जहां दो इंजन गुजरने के दौरान 19 वर्षीय आनंद निषाद अचानक पटरी पर लेट मौत को गले लगा लिया। इस घटना का वीडियो रेलवे फाटक में फंसे राहगीर ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आत्महत्या करने वाला युवक गुण्डरदेही नगर के बघमरा वार्ड का निवासी था। मृतक की आत्महत्या करने के पीछे की वजह क्या है, अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। गुंडरदेही पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दें कि मृतक के पिता की पहले ही मौत चुकी है।