सरकारी आईटीआई में प्रवेश शुरू, छात्र इस वेबसाइट पर कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन, जानिए प्रक्रिया

सरकारी आईटीआई में प्रवेश शुरू, छात्र इस वेबसाइट पर कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन, जानिए प्रक्रिया रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (ITI) और विशेष (आदिवासी) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन शुरू हो गई है। इन संस्थायों में आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई तक निर्धारित की गई है। छात्र शासकीय आईटीआई में संचालित एनसीव्हीटी/एससीव्हीटी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिये इच्छुक लोक सेवा केन्द्र (च्वाइस सेंटर ) के माध्यम से संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण की वेबसाईट cgiti.cgstate.gov.in के ‘ऑनलाईन एप्लिकेशन 2022’ पर क्लिक कर आवेदन कर  सकते हैं। आवेदकों के रजिस्ट्रेशन के लिये वेबसाईट पर यूजर मैन्यूवल दिया गया है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है। क्लिक कर पढ़े- अग्निवीर भर्ती में आईटीआई पास युवाओं को अतिरिक्त अंक, 8वीं पास को भी मौका, छत्तीसगढ़ के इन बोर्डों को मिली मान्यता विभागीय वेबसाईट cgiti.cgstate.gov.in पर प्रवेश विवरणिका उपलब्ध है, जिसमें शासकीय आईटीआई में संचालित विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतु निर्धारित व्यवसायवार सीटों एवं अन्य समस्त जानकारी दर्शित है। आवेदक आवेदन रजिस्ट्रेशन के पूर्व इसका अवलोकन कर लेवें।

रजिस्ट्रेशन (पंजीयन ) हेतु शुल्क

  • अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के आवेदक को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुल्क 40 रुपए देना होगा।
  •  अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के आवेदक को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुल्क 50 रुपए देना होगा।
  • वेबसाईट पर आवेदन रजिस्ट्रेशन के दौरान शुल्क, लोक सेवा केन्द्रो (च्वाइस सेंटर ) में नगद अथवा स्वयं ऑनलाईन पेमेन्ट द्वारा भुगतान किया जा सकता है।
ऑनलाईन भुगतान हेतु निम्न सुविधाओं का उपयोग किया जा सकता है-  इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम सह डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या अन्य किसी ऑनलाईन पेमेन्ट माध्यम से। आवेदन रजिस्ट्रेशन के दौरान व्यक्तिगत विवरण (Profile Data) भरे जाने के उपरांत इच्छित आई.टी.आई. /। व्यवसाय चयन किया जाना होता है। इच्छित आई.टी.आई. / व्यवसाय चयन के पूर्व व्यक्तिगत विवरण में संशोधन का एक अवसर होगा। इसी प्रकार चयनित आई.टी.आई. / व्यवसाय में संशोधन के लिए आवेदन भरने की अंतिम तिथि तक एक अवसर प्राप्त होगा। यदि आवेदक ने अनुसूचित जाति या जनजाति के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा किया है और सुधार के पश्चात् अनारक्षित (सामान्य) या अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) करना चाहता है तो उसे आवेदन शुल्क के अंतर की राशि भी जमा करनी होगी। आयु-  व्यवसाय ड्रायवर कम मैकेनिक में प्रवेश के लिये आवेदक का न्यूनतम आयु 1 अगस्त 2022 को 18 वर्ष एवं शेष व्यवसायों के लिये 14 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। उच्चतम आयु सीमा का बंधन नहीं है। प्रवेश हेतु स्थानों की संख्या परिवर्तनीय है।  चूंकि चयन संबंधी जानकारी एसएमएस के माध्यम से भेजी जावेगी, अतः ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन के समय आवेदक अपना मोबाईल नम्बर की जानकारी अवश्य देखें, ताकि प्रवेश हेतु चयन संबंधी जानकारी एस.एम.एस. के माध्यम से प्राप्त हो सके। साथ ही ई-मेल की जानकारी आवश्यक रूप से भरे। आवेदक का चयन होने पर आवेदक को संबंधित संस्था में आवश्यक समस्त मूल अभिलेखों/प्रमाण पत्रों एवं निर्धारित शुल्क सहित स्वयं उपस्थित होकर प्रवेश लेना होगा। PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war