मंत्री टीएस सिंहदेव, मोहन मरकाम समेत छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेता दिल्ली में गिरफ्तार नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के दर्जनों बड़े नेता नई दिल्ली में गिरफ्तार हो गए हैं। सभी नेता एआईसीसी कार्यालय के बाहर रैली के साथ ED कार्यालय का घेराव करने निकले थे। इसी दौरान नेताओं की गिरफ्तारी की गई। जानकारी के अनुसार, नेताओं को वसंत कुंज थाने गिरफ्तार कर ला लिया गया है। इसमें पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री टीएस सिंहदेव, शैलेश पांडे, सुबोध हरितवाल, अमीन मेमन, पंकज सिंह, विजय केशरवानी, विजय पांडे, चौलेश्वर चंद्राकर समेत छग के बहुत से नेता शामिल हैं। वहीं इस गिरफ्तारी में राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल, अमृतसर सांसद गुरजीत औजला, दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन भी शामिल हैं। बता दें कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने पांचवीं बार यानी आज मंगलवार को तलब किया है। मनी लॉन्ड्रिंग रोधी एजेंसी अब तक उनसे सोमवार समेत करीब 40 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी से कोलकाता स्थित डोटेक्स मर्चेडाइज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए गए कुछ लेनदेन के बारे में पूछताछ की गई थी। बीजेपी और सिंहदेव के बयान से सरकार मुश्किल में, सीएम भूपेश बोले- गोली नहीं चलेगी, भाजपा दिल्ली में करें विरोध PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war