छत्तीसगढ़ : कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, इस वजह से लिया निर्णय, जानिए असली वजह...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी कॉलेजों में राज्य सरकार ने प्रवेश की तारीख बढ़ा दी है। अब कॉलेजों में 30 सितंबर तक दाखिला हो सकेगा।  सामान्य स्तर पर कॉलेज में 17 सितंबर तक प्राचार्य खुद प्रवेश करा सकेंगे। जबकि कुलपति के अनुमति से 30 सितंबर तक दाखिला हो सकेगा। इससे पहले 15 सितंबर तक ही प्रवेश के लिए तारीख निर्धारित की गई थी। कोरोना के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।  बता दें कि कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। ज्यादातर कॉलेजों में आधे से अधिक सीट खाली हैं। ऐसे में कॉलेजों की सीट को भरने के लिए प्रवेश की तारीख बढ़ाने का फैसला लिया गया है।  कालेजों में मेरिट के आधार पर सीट भरा जा रहा है लेकिन मेरिट वाले छात्र कई कॉलेजों में भर्ती के लिए आवेदन कर दिया है। जिसमें छात्र सिर्फ एक कॉलेज में ही एडमिशन लिया और बाकी कॉलेजों में सीट खाली रह गई। अब आखिरी तारीख तक सीट नहीं भरी जा सकी। वहीं कोरोना के कारण भी सीट खाली है।  ऐसे भी शिक्षा सत्र पिछड़ गया है। अब भर्ती के बाद पढ़ाई पटरी में आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं पिछले दिनों पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय (PRSU) में ऑनलाइन मोड में परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है। पिछले 15 दिनों से छात्र जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। छात्र अपनी मांगों को लेकर यूनिवर्सिटी कुलपति का घेराव करने निकले थे। जिसे पुलिस कर्मियों ने रोक दिया था। देर शाम तक आंदोलन जारी रहा। इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने इस विषय में चर्चा की। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार गिरीश कांत पाण्डेय ने भी बैठक के बाद निर्णय लेने का आश्वासन दिया था। बैठक के बाद ऑनलाइन परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया। अब सभी परीक्षाएं मिश्रित मोड में संपन्न कराया जाएगा।  यह भी पढ़े- नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्ती, पढ़िए डिटेल में… यह भी पढ़े- 37वीं प्रगति मीटिंग : काम अटकाने वाले बाबुओं की खैर नहीं, पीएम मोदी ने मांगी लिस्ट, छत्तीसगढ़ के रेलवेे प्रोजेक्ट में देरी पर जताई नाराजगी! यह वीडियो देखें-