छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर नक्सली मुठभेड़, तीन जवान शहीद

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर एक नक्सली मुठभेड़, तीन जवान शहीद रायपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर एक नक्सली मुठभेड़ की घटना सामने आई है। मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि CRPF 19 बटालियन के ROP पार्टी के जवान छत्तीसगढ़ और ओडिशा बॉर्डर पर सड़क निर्माण कार्य कि सुरक्षा में थे। इसी दौरान नक्सलियों ने सीआरपीएफ रोड ओपनिंग पार्टी पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार की दोपहर करीब 2:30 बजे की है। जिसमें सीआरपीएफ की टीम ओडिशा के नौपाड़ा जिले में सड़क निर्माण को सुरक्षा देने के लिए निकली थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने सीआरपीएफ टीम पर हमला कर दिया। अचानक हुए फायरिंग में जवान संभल नहीं पाये। इसके बाद हमले का जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान तीन जवान शहीद हो गए।  जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में एएसआई शिशुपाल सिंह, एएसआई शिवपाल और कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली जंगल की ओर भाग गए। फिलहाल मौके पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जंगली इलाका होने के कारण ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।  रूह कंपा देेने वाली घटना : ट्रेन को आते देख युवक पटरी पर लेटा, कटने से हुई दर्दनाक मौत PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war