छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 88 नए मरीज की हुई पहचान, जानें अपने जिले का हाल
छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 88 नए मरीज की हुई पहचान, जानें अपने जिले का हाल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है। प्रदेश में 24 घंटे में कुल 88 नए मरीज मिले हैं। राजधानी में कोरोना की रफ्तार काफी ज्यादा दिख रही है। रायपुर में आज सबसे ज्यादा 31 मरीज की पहचान हुई हैं। इतनी संख्या नए मरीज मिलने के बाद अब राजधानी में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ाकर 142 हो गई है। दुर्ग में भी 12 मरीज मिले हैं। बलौदाबाजार और बिलासपुर में 8-8 नए केस आये हैं। आज प्रदेश में पॉजेटिविटी रेट 2.23 रही है।
अब प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 516 हो गई है। बस्तर के इलाके में भी अब कोरोना के मरीज मिलने लगे हैं। कांकेर में 4 नए कोरोना के मरीज आये हैं। वहीं कोरिया में 6, कवर्धा में 4 बालोद में तीन नए मरीज मिले हैं। 15 जिलों में कोरोना के मरीज मिले हैं, वहीं 13 जिलों में एक भी केस नहीं है।
सीएमएचओ कोरोना पॉजिटिव
दुर्ग जिले में सोमवार को 12 नए मरीज मिले हैं। इन मरीजों में दुर्ग जिले के सीएमएचओ डॉ. जे पी मेश्राम भी शामिल हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बता दें कि सीएमएचओ शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ अलग-अलग केंद्रों का दौरा करने निकले थे। इसके बाद कोरोना के लक्षण मिलने पर उन्होंने जांच कराई, तब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, अब उनके साथ घूमने वाले अधिकारी-कर्मचारी परेशान हैं। इनमे से कई लोगों ने कोविड टेस्ट करा लिया है।
भिलाई के रशियन कॉलोनी निवासी एक परिवार के दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोमवार को आई रिपोर्ट से इसकी जानकारी मिली है, वहीं विद्युत नगर दुर्ग निवासी 1 साल का बच्चा भी पॉजिटिव पाया गया है। कुल मरीजों में चौहान टाउन निवासी सिर्फ एक मरीज की उम्र 60 वर्ष से ज्यादा है।