भूकंप से भारी तबाही, 255 लोगों की मौत, कई गंभीर

भूकंप से भारी तबाही, 255 लोगों की मौत, कई गंभीर नई दिल्ली। भूकंप ने अफगानिस्तान में भयंकर तबाही मचाई है। सुबह-सुबह आए भूकंप में वहां 255 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई गंभीर रूप से घायल हैं। भूकंप के ये झटके पाकिस्तान में भी महसूस किये गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई थी। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान (Afghanistan Quake) के दक्षिणपूर्व में था। भूकंप की अधिकमत तीव्रता अब तक तय नहीं हो पाई है। हालांकि रिक्टर स्केल पर 7.0 या उससे अधिक की तीव्रता वाले भूकंप को सामान्य से खतरनाक माना जाता है। अफगानिस्तान में आया भूकंप इससे कुछ ही कम तीव्रता वाला था। पाकिस्तान के कई शहरों में भूकंप के झटके पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक, भूकंप के झटके वहां इस्लामाबाद समेत बाकी शहरों में भी महसूस हुए। सोशल मीडिया पर भी लोग भूकंप की बातें कर रहे हैं। लोगों ने लिखा कि भूकंप के ये झटके कुछ सेकेंड तक महसूस हुए थे। लेकिन इसकी वजह से लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे थे। इससे पहले शुक्रवार को भी पाकिस्तान में भूकंप आया था। तब इस्लामाबाद, पेशावर, रावलपिंडी और मुल्तान में ये झटके महसूस हुए थे।