सड़क हादसे में मीडिया कर्मी की मौत, पुलिस जांच में जुटी धमतरी। सड़क हादसे में एक मीडिया कर्मी की मौत हो गई है। युवक रायपुर के एक मीडिया संस्थान (दैनिक अखबार) में पेजमेकर था। घटना आज तड़के हाइवे मरौद बीज निगम के पास हुई है। ये पूरा मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मृतक महेश यादव, पिता कीलन यादव मूल रूप से धमतरी नगरी के रहने वाले थे। आज सुबह वu कहीं जाने के लिए निकला था, तभी नेशनल हाइवे पर मरौद के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। आशंका है कि बाइक से गिरने की वजह से उसकी मौत हुई है। मीडियाकर्मी के सर से काफी खून बह रहा था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।