सियासी खींचतान, राज्यपाल के बाद सीएम उद्धव ठाकरे कोरोना पॉजिटिव, इस्तीफे की अटकलें तेज

सियासी खींचतान, राज्यपाल के बाद सीएम उद्धव ठाकरे कोरोना पॉजिटिव, इस्तीफे की अटकलें तेज डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में शह मात का खेल जारी है। इस्तीफे की खबर के बीच उद्धव ठाकरे कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। इससे पहले राज्यपाल कोश्यारी को कोविड संक्रमित हो गए है। खबर है कि उद्धव ठाकरे आज सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वे वर्चुअल तरीके से पार्टी के नेताओं को संबोधित कर रहे हैं।   इससे पहले शिवसेना के बागी विधायक गुजरात से निकलकर सुबह ही गुवाहाटी पहुंच चुके हैं। बागी विधायकों का नेतृत्व कर रहे मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि वह शिवसेना नहीं छोड़ने वाले हैं। गुवाहाटी पहुंचकर एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि शिवसेना के कुल 55 में से 40 विधायक उनके साथ हैं। इसके अलावा 7 निर्दलीय विधायकों का साथ भी एकनाथ शिंदे को मिला है। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे NCP से नाराज बताये जा रहे हैं।