भारतीय मार्केट में Samsung Galaxy F13 लॉन्च, जानिए कीमत

भारतीय मार्केट में Samsung Galaxy F13 लॉन्च, जानिए कीमत नई दिल्ली। भारत में Samsung Galaxy F13 लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये रखी गई है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही FHD+ LCD डिस्प्ले भी दिया गया है। साथ ही 50 मेगापिक्स का प्राइमरी सेंसर समेत 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन को बजट रेंज में पेश किया गया है। ऐसे में यह फोन कई यूजर्स की जेब में फिट होने के लिए डिजाइन किया गया है, यानि की कई यूजर्स के बजट को देखते हुए इसकी कीमत रखी गई है। तो चलिए जानते हैं Samsung Galaxy F13 की कीमत और उपलब्धता।

Samsung Galaxy F13 कीमत

सैमसंग गैलेक्सी F13 की बिक्री 29 जून से शुरू होगी। इसे दो विकल्पों में पेश किया गया है। इसका पहला विकल्प 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। वहीं, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। इसे वाटरफॉल ब्लू, सनराइज कॉपर और नाइटस्की ग्रीन कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। अब जानते हैं कि फोन में क्या कुछ खास दिया गया है।

Samsung Galaxy F13 के फीचर्स

इसमें 6.6 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है जिस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन Exynos 850 चिपसेट से लैस है। इसमें 4 जीबी की रैम दी गई है। साथ ही 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट दिया गया है। इसकी रैम को 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में ऑटो डाटा स्विचिंग फीचर दिया गया है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर और तीसरा 2MP डेप्थ कैमरा है। फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6000mAh की बैटरी है जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ऐलान, किसानों के लिए जल्द आएगा इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war