नई दिल्ली। टोक्यो पैरालंपिक खेलों का 10वें दिन भारत के लिए काफी अच्छा रहा। इस दिन देश को तीन पदक मिले। प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद (टी-64 स्पर्धा) में रजत पदक हासिल किया। वहीं अवनि लेखरा ने निशानेबाजी (50 मीटर राइफल की पी-3 एसएच-1 स्पर्धा) में कांस्य पदक अपने नाम किया। तीरंदाजी में हरविंदर सिंह ने कांस्य पदक पर निशाना साधा। तीनों पदक को मिलाकर भारत की झोली में कुल 13 पदक हो गए हैं।
बैडमिंटन में सुहास यतिराज को ग्रुप मैच के तीसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बावजूद वह सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। मनोज सरकार भी बैडमिंटन में पुरुष सिंगल्स की एसएल-3 स्प्रर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। जबकि कृष्णा नागर बैडमिंटन में सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे।
वहीं तरुण ढिल्लन भी अपना बैडमिंटन मैच जीतने में सफल रहे। जबकि, बैडमिंटन महिला डबल्स में भारत की पारुल परमार और पलक कोहली की जोड़ी को शिकस्त झेलनी पड़ी।
प्रवीण कुमार ने रजत पदक हासिल किया (Praveen Kumar won medal)
भारत के एथलीट प्रवीण कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक में इतिहास रच दिया है। उन्होंने पुरुषों की टी-64 स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक हासिल किया है। इस मुकाबले में प्रवीण ने 2.07 मीटर की छलांग लगाई। इस दौरान उन्होंने एशिया की तरफ से नया कीर्तिमान भी स्थापित किया।
यह भी पढ़े- नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्ती, पढ़िए डिटेल में…
यह भी पढ़े- 37वीं प्रगति मीटिंग : काम अटकाने वाले बाबुओं की खैर नहीं, पीएम मोदी ने मांगी लिस्ट, छत्तीसगढ़ के रेलवेे प्रोजेक्ट में देरी पर जताई नाराजगी!…
यह वीडियो देखें-