छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके की पृष्ठभूमि कांग्रेस की, इसलिए राष्ट्रपति उम्मीदवार की रेस से बाहर- सीएम भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके की पृष्ठभूमि कांग्रेस की, इसलिए राष्ट्रपति उम्मीदवार की रेस से बाहर- सीएम भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार देर शाम रायपुर लौट गए। पिछले चार दिन से वे दिल्ली में मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति उम्मीदवार पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कहा कि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके भी (NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के लिए) कोशिश कर रही थी, लेकिन उनकी पृष्ठभूमि कांग्रेस की थी और कांग्रेस के पहले विधायक थी, इसलिए उन्हें मौका नहीं मिला।
फोन टैपिंग गैरकानूनी
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला। कहा कि ये लोग कभी ED, कभी IT और कभी फोन टैपिंग गैरकानूनी रूप से करा रहे हैं। जिनके जिनके यहां छापे पड़े हैं। उनसे पूछिए कि उनसे नहीं कहा था कि जांच एजेंसियों ने कि आपने ये बातचीत की, क्या उनसे फोन टेपिंग से पहले अनुमति ली गई थी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेशनल हेराल्ड केस में एक बार फिर एजेंसियों के दुरूपयोग का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जानबूझकर कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने का काम किया जा रहा है।
वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी में जाकर सब पाक साफ हो जाते हैं। उन्होंने हार्दिक पटेल का उदाहरण देते हुए कहा कि वो भी मजबूरी में गए। बीजेपी में जाकर सब पाक साफ हो जाते हैं।
महाराष्ट्र के सियासी उलटफेर दी प्रतिक्रिया
भूपेश बघेल नने कहा कि BJP बर्दाश्त नहीं कर पा रही है कि विपक्ष की सरकार चले और इसलिए वो तोड़फोड़ करने में लगे हुए हैं। वह पहले गुजरात और फिर असम गए। पर्दे के पीछे यही लोग हैं, ये लोग लगातार कर्नाटक,राजस्थान और मध्य प्रदेश में लगे हुए हैं।