मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सीएम हाउस छोड़ा, परिवार के साथ मातोश्री गए डेस्क। महाराष्ट्र में राजनीतिक घमासान मचा है। शिवसेना से एकनाथ शिंदे ने बगावत कर दी है। मान मनौव्वल के बाद भी शिंदे अपनी बात पर अडिग है। उन्होंने एनसीपी और कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने की बात कही। लेकिन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सीएम की कुर्सी आफर की, जिसे नकार दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने देर रात सरकारी आवास खाली कर दिया है। अपना पूरा सामान और परिवार के साथ वो मातोश्री में शिफ्ट हो गए हैं। सीएम उद्धव ने बुधवार को फेसबुक लाइव में इस बात की घोषणा की थी अगर उनकी पार्टी का एक एक भी विधायक उनके खिलाफ है तो वे अपने पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा था कि वे मुख्यमंत्री का सरकारी आवास 'वर्षा' भी खाली करने को तैयार हैं। उद्धव ने मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास खाली कर दिया है और वे अपने घर मातोश्री चले गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उद्धव मातोश्री से ही सीएम का कामकामज करेंगे। हालांकि उन्होंने अभी सीएम पद से इस्तीफा नहीं दिया है। कुछ तीस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि सीएम उद्धव का सामान वर्षा बंगले से मातोश्री ले जाया जा रहा है। महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे अपनी मां रश्मि ठाकरे और भाई तेजस ठाकरे के साथ मुंबई में अपने आधिकारिक आवास से निकलकर मातोश्री चले गए हैं। इससे पहले ठाकरे ने बुधवार को एक वर्चुअल संबोधन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विद्रोह करने वाले बागी विधायकों को सुलह का प्रस्ताव दिया। राज्य के राजनीतिक संकट को नया मोड़ देते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई शिवसैनिक उनकी जगह लेता है तो उन्हें खुशी होगी।