भीषण हादसा : टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक में लगी आग, दो युवकों की हुई मौत, एक गंभीर गरियाबंद। नेशनल हाइवे में मालवाहक टाटा मैजिक और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक में आग लग गई, और उसमें सवार दो यवकों की मौत हो गई। वहीं घायल युवती और मालवाहक चालक का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। हादसा पांडुका थाने क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि देवनारायण यादव और करण ध्रुव शादी समारोह से घर लौट रहे थे। तभी नेशनल हाइवे में पांडुका मोड़ के पास टाटा मैजिक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी बाइक में दो युवक व एक युवती सवार थे। बताया जा रहा है कि बाइक चालक सामने से आ रहे टाटा मैजिक से जा टकराया। दुर्घटना में बाइक में आग लग गई, जिससे चालक व पीछे सवार युवक बुरी तरह से झुलस गए। वहीं युवती दूर गिर गई। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर से दोनों युवकों के मौत होने की पुष्टि की, वहीं घायल युवती और मालवाहक चालक का इलाज किया जा रहा है। मृतकों में राजिम निवासी देवनारायण यादव व मदनपुर निवासी करन ध्रुव शामिल हैं, वहीं मदनपुर निवासी सोहद्रा ठाकुर घायल है।