CGPSC Result : प्राचार्य वर्ग 1, प्लेसमेंट अधिकारी, और सहायक संचालक की चयन सूची जारी

CGPSC Result : प्राचार्य वर्ग 1, प्लेसमेंट अधिकारी, और सहायक संचालक की चयन सूची जारी रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने प्राचार्य वर्ग-1 के 1 पद और प्राचार्य वर्ग-2, प्लेसमेंट अधिकारी, सहायक संचालक (तकनीकी) के 48 कुल 49 पदों के लिए चयन सूची जारी कर दी है। इसके लिए लिखित परीक्षा परिणाम 1 जून को जारी किए गए थे। इन पदों के लिए 143 अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु चिन्हित किए गए थे। बता दें कि 21 एवं 22 जून को उक्त पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया गया था। प्राचार्य वर्ग-1 के लिए 2 अभ्यर्थी अनर्ह पाये गए। प्राचार्य वर्ग-2, प्लेसमेंट अधिकारी, सहायक संचालक (तकनीकी) के लिए 3 अभ्यर्थी अनर्ह तथा 1 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जारी चयन सूची में प्राचार्य वर्ग-1 के लिए ईश्वरी प्रसाद साहू ने पहला स्थान तथा प्राचार्य वर्ग-2/प्लेसमेंट अधिकारी/सहायक संचालक (तकनीकी) के लिए दिनेश कुमार साहू ने पहला स्थान प्राप्त किया है। विस्तृत चयन सूची लोक सेवा आयोग की बेवसाइट www.psc.cg.gov.in पर देखी जा सकती है। PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war