मोबाइल पर बात कर रहे शिक्षक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर मौत बालोद। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से शिक्षक की मौत हो गई। बिजली गिरने के समय शिक्षक मोबाइल में किसी से बात कर रहे थे। इस दौरान आकाशीय बिजली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक कौशल कोठारिया बालोद जिले के डौंडी विकासखण्ड के बेलोदा गांव के रहने वाले थे। देवरी गांव के मीडिल स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। कल रात उनके खेत को हाथियों ने रौंद दिया था। मुआयना करने आज सुबह शिक्षक गए हुए थे। इस दौरान गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि बारिश में शिक्षक मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी अचानक आकाशीय बिजली उन पर गिर गई। इस घटना में शिक्षक बुरी तरह से घयाल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें ग्रामीणों ने संजीवनी 108 से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war