दर्दनाक हादसा : 60 यात्रियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 6 यात्री की मौत, बचाने मची चीख पुकार

दर्दनाक हादसा : 60 यात्रियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 6 यात्री की मौत, कई गंभीर इंदौर। मध्य प्रदेश में 60 यात्रियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं 24 से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं। जिसमें कई की हालत गंभीर है। पूरा मामला इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। इसी दौरान महू के सिमरोल थाना क्षेत्र में यात्री बस भैरव घाट पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने खाई में गिरी बस से यात्रिय़ों का रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। सभी घायलों को आस-पास के अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा जा रहा है।  इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। कलेक्टर मनीष सिंह ने मीडिया को बताया कि हादसा खंडवा रोड पर सिमरोल के आगे घाट सेक्शन में हुआ है। बस काफी ऊंचाई से गिरी है। मरने वालों की वास्तविक संख्या अभी पता नहीं चली है। खाई में गिरने के बाद बस पूरी तरह उलट गई। उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 5 लोगों की मौत की खबर है। वहीं करीब 24 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। यात्रियों को घाट से ऊपर लाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल 108 एंबुलेंस सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को आसपास के अस्पताल भेजा जा रहा है।