पुलिस पदोन्नति : 25 प्रधान आरक्षकों को बनाया गया ASI, आईजी ने जारी किया आदेश
दुर्ग। दुर्ग रेंज के 25 प्रधान आरक्षकों को आईजी बद्रीनारायण मीणा ने एएसआई के पद पर पदोन्नत किया है। सभी प्रधान आरक्षकों ने पीपी कोर्स सफलता पूर्वक उतीर्ण किया है। इसके बाद पदोन्नत आदेश जारी किया गया।
बता दें कि इससे पहले भी पीपी कोर्स उतीर्ण कर चुके 118 प्रधान आरक्षकों को एएसआई के पद पर पदोन्नत की गई। इस पदोन्नत के बाद सभी को रेंज की विभिन्न इकाइयों में पदस्थ किया गया था।
अब योग्यता सूची में आये 25 प्रधान आरक्षकों(जीडी) को उनकी वर्तमान पदस्थापना इकाई में ही पदोन्नत किया गया है।
देखें आदेश:-
