भारत में कोरोना : एक दिन में मिले 42 हजार से ज्यादा मरीज, जानें मौत की संख्या, छत्तीसगढ़ की स्थिति क्या है...
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस एक बार फिर डराना शुरू कर दिया है। जिस रफ्तार से कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है उसे देखते हुए तीसरी लहर का डर सताने लगा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42 हजार 618 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 330 लोगों की मौत हो गई।
कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 3,29,45,907 हो गई है। आज का आंकड़ा कल के मुकाबले काफी कम है। शुक्रवार को देश में 47 हजार से ज्यादा मामले आए थे।
36 हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 36 हजार 385 लोग ठीक हुए हैं. जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब तीन करोड़ 21 लाख हो गई है. वहीं अब एक्टिव केस बढ़कर 4 लाख 5 हजार 681 हो गए हैं।
भारत में कोरोना से 4 लाख 40 हजार 225 लोगों की मौत
इसके अलावा देश में अब तक कोरोना से 4 लाख 40 हजार 225 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही देश में अब तक 67,72,11,205 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 58,85,687 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
देश में पिछले दिन कोरोना वैक्सीन की 58 लाख 85 हजार 687 डोज़ दी गईं. जिसके बाद टीकाकरण का कुल आंकड़ा 67 करोड़ 72 लाख 11 हजार 205 पर पहुंच गया है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17 लाख 4 हजार 970 सैंपल टेस्ट किए गए. जिसके बाद कल तक कुल 52 करोड़ 82 लाख 40 हजार 38 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.
केरल में 29 हजार 322 नए मरीज
केरल में हालात नाजुक बने हुए हैं। राज्य में शुक्रवार को कोविड-19 के 29,322 नए मामले सामने आए और कुल मामले बढ़कर 41.51 लाख से अधिक हो गए। कोरोना से 131 लोगों की मौत होने से राज्य में मरने वालों की संख्या 21,280 हो गई।
नए मामले के बाद राज्य में अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 41,51,455 हो गई है। शुक्रवार को 22,938 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए, जिससे अब तक ठीक हो चुके कुल लोगों की संख्या बढ़कर 38,83,186 हो गई।
छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार थमी
छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार थम गई है.जिलों में मरीजों की संख्या में भारी कमी आई है. इसी बीच गुरूवार को प्रदेश में 46 नए मरीजों की पहचान की गई है, जबकि किसी की मौत नहीं हुई है. बीते 24 घंटे में 52 मरीज इस वायरस को मात देकर घर लौटे हैं.
यह भी पढ़े- नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्ती, पढ़िए डिटेल में…
यह भी पढ़े- 37वीं प्रगति मीटिंग : काम अटकाने वाले बाबुओं की खैर नहीं, पीएम मोदी ने मांगी लिस्ट, छत्तीसगढ़ के रेलवेे प्रोजेक्ट में देरी पर जताई नाराजगी!…
यह वीडियो देखें-