छत्तीसगढ़ में खाद की कमी : सोसायटी में भीड़, लाइन में लगे किसान बेहोश होकर गिरा, अस्पताल में मौत
बालोद। छत्तीसगढ़ में खाद की भारी कमी है। जिसके चलते किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा। कई दिनोंं तक सोसायटी में लंबी लाइन लगानी पड़ी रही है। ऐसे ही समस्या के चलते एक किसान की मौत हो गई। घटना बालोद जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर परसोदा सोसायटी की है।
मतृक किसान बंशीलाल साहू 65 वर्ष के थे। वह खाद के लिए लाइन में लगा था। करीब 5 घंटे तक सोसायटी के बाहर खड़े रहा। इसी बीच अचानक बंशीलाल साहू की तबीयत बिगड़ गई। बैचेनी और सांस फूलने की शिकायत हुई। इसके बाद बंशीलाल साहू को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बंशीलाल साहू सोहतरा गांव के रहने वाले थे। खाद लेने के लिए उन्होंने बुधवार को ही कार्ड जमा कर दिया था, लेकिन उन्हे खाद नही मिल पाया, जिसके बाद वे गुरूवार को सुबह 9 बजे से ही परसोदा सोसायटी मे खाद पाने के लिए लाईन मे लग गया। लेकिन 9 बजे से 2 बजे तक लाईन मे खड़े होने के कारण लाइन मे खड़े खड़े ही दोपहर 2 बजे उसे चक्कर आया। वह जमीन पर गिर गया।
इसके बाद परसोदा सोसायटी मे स्थित लोगों ने उसे 108 के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया। आरोप है कि इतने घंटे खाद के लिए खड़े होने तथा थकान के कारण सांस फूलने के कारण ही बुजुर्ग का स्वास्थ खराब हुआ और इलाज के दौरान जिला अस्पताल में ही किसान ने दम तोड़ दिया।