खाद की कालाबाजारी : कृषि अधिकारियों ने की छापेमार कार्रवाई, एक कृषि केंद्र सील, 6 को नोटिस जारी

खाद की कालाबाजारी : कृषि अधिकारियों ने की छापेमार कार्रवाई, एक कृषि केंद्र सील, 6 को नोटिस जारी रायपुर। प्रदेश में लगातार खाद की कालाबाजारी होने की शिकायते मिली रही है। इसी चलते शुक्रवार को एसडीएम और कृषि अधिकारियों ने कई जगहों पर छापेमार कार्रवाई की है। इस दौरान लाइसेंसधारी के बजाय दूसरे लोगों को अवैध रूप से खाद बेचते पकड़े जाने पर एक कृषि केंद्र को सील कर दिया गया, वहीं दिया गया है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने खाद की कालाबाजारी की शिकायतों के बाद एसडीएम व कृषि अधिकारियों को छापे मारने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी की गई। डिप्टी डायरेक्टर आरके कश्यप ने बताया कि कृषि केंद्रों की जांच के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड बनाकर रवाना किया गया। कलेक्टर सौरभ कुमार ने खाद की कालाबाजारी की शिकायतों के बाद एसडीएम व कृषि अधिकारियों को छापे मारने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी की गई। डिप्टी डायरेक्टर आरके कश्यप ने बताया कि कृषि केंद्रों की जांच के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड बनाकर रवाना किया गया। इस दौरान आरंग ब्लॉक के समोदा में किसान बीज भंडार में जांच के दौरान लाइसेंस धारी प्रोपराइटर की अनुपस्थिति में दूसरे लोग अवैध रूप से खाद व कीटनाशक बेचते मिले। दुकान को जारी लाइसेंस में उल्लेखित मापदंडों का पालन नहीं करने पर किसान बीज भंडार को तत्काल सील कर दिया गया है। लाइसेंस धारी को नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही आरंग के कागदेही के साहू कृषि केंद्र और बृजलाल कृषि केंद्र की भी औचक जांच की गई है। एक टीम ने अभनपुर ब्लॉक के गुलाटी कृषि केंद्र और विशाल कृषि केंद्र पर भी दबिश दी है। इसी तरह तिल्दा में राठी कृषि केंद्र नेवरा और धरसीवां में ओम कृषि केंद्र दोंदेकला की भी जांच की गई है। सभी कृषि केंद्रों में जारी लाइसेंस में उल्लेखित मापदंडों का पालन नहीं करना और बीज, खाद एवं कीटनाशक के भंडारण और बिक्री में लापरवाही मिली है।