छत्तीसगढ़ : शिक्षकों की संविदा भर्ती, प्री-प्राईमरी टीचर कंप्यूटर, व्यायाम शिक्षक बनने का मौका, जानिए योग्यता रायगढ़। जिला अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम योजनान्तर्गत संचालित 9 विद्यालयों में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय रिक्त पदों तथा प्री-प्राईमरी टीचर के पदों पर संविदा भर्ती की जानी है। जिसके लिए 3 जुलाई 2022 को शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल रायगढ़ में पूर्वान्ह 11 बजे से वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से साक्षात्कार लिया जाएगा। अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षित पदों पर केवल नान क्रिमिलियर अभ्यर्थी ही मान्य होंगे। जिसके लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। संविदा भर्ती (अंग्रेजी माध्यम) में सीधी भर्ती हेतु शास.नटवर इंग्लिश स्कूल रायगढ़ में व्याख्याता सामा.विज्ञान में एक पद अनारक्षित, सहायक शिक्षक कला एवं विज्ञान में एक-एक पद अनारक्षित एवं सहायक शिक्षक विज्ञान एक पद अजजा के लिए रिक्त है। यह भी पढ़े- नौसेना अग्निवीर भर्ती, नोटिफिकेशन 9 जुलाई को होगा जारी, जानिए SSR और MR के लिए योग्यता इसी तरह स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पुसौर में व्याख्याता वाणिज्य एवं गणित में एक-एक पद अनारक्षित, सहा.शिक्षक विज्ञान में एक पद अजजा के लिए। सहायक शिक्षक कला एक पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए तथा व्यायाम शिक्षक एक पद अनारक्षित के लिए। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बरमकेला में शिक्षक विज्ञान एवं अंग्रेजी में एक-एक पद अनारक्षित के लिए। सहायक शिक्षक कला एक पद अजजा के लिए। सहायक शिक्षक विज्ञान एक पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए। सहायक शिक्षक विज्ञान एक पद अनारक्षित के लिए। सहायक शिक्षक विज्ञान एक पद अजजा के लिए। कम्प्यूटर शिक्षक एक पद अनारक्षित के लिए तथा ग्रंथपाल एक पद अनारक्षित के लिए। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सारंगढ़ में शिक्षक अंग्रेजी एवं कला हेतु एक-एक पद अनारक्षित के लिए तथा ग्रंथपाल एक पद अनारक्षित हेतु। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खरसिया में व्याख्याता सामाजिक विज्ञान एवं अंग्रेजी हेतु एक-एक पद अनारक्षित के लिए, सहायक शिक्षक कला एक पद अनारक्षित के लिए कम्प्यूटर शिक्षक व व्यायाम शिक्षक एक पद अनारक्षित हेतु। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घरघोड़ा में सहायक शिक्षक कला 1 पद अनारक्षित हेतु, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तमनार में कम्प्यूटर शिक्षक एक पद अनारक्षित एवं सहायक शिक्षक प्रयोगशाला एक पद अनारक्षित के लिए। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लैलूंगा में व्याख्याता भौतिकी एक पद अनारक्षित हेतु, कम्प्यूटर शिक्षक एक पद अनारक्षित एवं सहायक शिक्षक प्रयोगशाला एक पद अनारक्षित। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय धरमजयगढ़ में व्याख्याता सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य, रसायन एवं अंग्रेजी में एक-एक पद अनारक्षित वर्ग के लिए, शिक्षक अंग्रेजी एक पद अनारक्षित वर्ग के लिए, सहायक शिक्षक कला एक पद अनारक्षित के लिए, सहायक शिक्षक विज्ञान एक पद अजजा के लिए, सहायक शिक्षक विज्ञान एक पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, कम्प्यूटर शिक्षक एक पद अनारक्षित के लिए, सहायक शिक्षक प्रयोगशाला एक पद अनारक्षित वर्ग के लिए तथा ग्रंथपाल में एक पद अनारक्षित वर्ग के लिए रिक्त है। शास.नटवर हाईस्कूल रायगढ़, स्वामी आत्मानंद शास.अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पुसौर, बरमकेला, सारंगढ़, तमनार, घरघोड़ा, लैलूंगा तथा धरमजयगढ़ प्री-प्राईमरी टीचर हेतु सभी स्कूलों में दो-दो पद रिक्त है। जिसमें एक पद अनारक्षित व एक पद अजजा हेतु रिक्त है। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ अंग्रेजी माध्यम में उच्चतर माध्यमिक 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण एवं नर्सरी टीचर ट्रेनिंग/मॉन्टेसरी टीचर टे्रनिंग/डी.एड./डी.एल.एड.प्रशिक्षित होना अनिवार्य है। संविदा भर्ती हेतु विभिन्न नियम एवं शर्तो से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत परिसर के पीछे, रायगढ़ में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर संपर्क कर सकते है। PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war